मुंबई में हुई कार्यशाला, इसमें ज्योतिष शिरोमणि की उपाधि से सम्मानित हुईं माधुरी

बिलासपुर| मुंबई ज्योतिषि एसोसिएशन के द्वारा भारत रत्न लता मंगेशकर नाट्य गृह में ज्योतिष महासम्मेलन हुआ। इसमें विभिन्न प्रदेशों से ज्योतिषाचार्यों ने भाग लिया था। सम्मेलन में न्याय व्यवस्था पर ज्योतिष का प्रभाव विषय पर चर्चा हुई। इसमें मुख्य अतिथि सामजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री डॉ. रामदास अठावले, विधायक नरेंद्र मेहता, राइटर्स अभिजीत राणे रहे। सम्मेलन में बहतराई की ज्योतिषाचार्य माधुरी दुबे को ज्योतिष शिरोमणि की उपाधि से सम्मानित किया गया। ज्योतिषाचार्य माधुरी दुबे ने भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम बनारस से वैदिक ज्योतिष का अध्ययन किया है। उन्हें ज्योतिष विद्या विशारद अलंकरण एवं काशी ज्योतिष विभूति के सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *