चकरभाठा| मितानिनों के सम्मान में नगर पालिका बोदरी में सम्मान समारोह हुआ। इसमें पालिका अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा द्वारा सभी वार्डों में कार्यरत मितानिन दीदियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कृष्ण कुमार कौशिक उपस्थित रहे। अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि मितानिन दीदियां समर्पित भाव से स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और शासन की योजनाओं की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाने का कार्य जिम्मेदारी से करती हैं। कार्यालय परिसर में सभी मितानिन दीदियों को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शिमला सुनील वर्मा, सभापति विजय वर्मा, फिरतुराम बनवारे, भावना आशीष खत्री, प्रीति मरावी, लता साहू, डॉली जगवानी आदि उपस्थित रहे।


