बिलासपुर| श्री श्री रामकृष्ण विवेकानंद सांस्कृतिक सेवा समिति, हेमूनगर बिलासपुर द्वारा 11 दिसंबर को श्रीश्री मां शारदा देवी की 173वीं जन्म जयंती का आयोजन किया जाएगा। जयंती उत्सव का आरंभ सुबह 5:30 बजे मंगल आरती से होगा। दिनभर विविध आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे। नाम कीर्तन, पूजा, पुष्पांजलि, यज्ञ, हवन एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। सुबह 5.30 बजे मंगल आरती होगी। इसके बाद सुबह 7 बजे नाम कीर्तन, सुबह 10 बजे पूजा, दोपहर 12 बजे भोग वितरित किया जाएगा। वहीं दोपहर 12.30 बजे पुष्पांजलि, यज्ञ होगा। दोपहर 1 बजे भोग वितरित किया जाएगा। शाम 6.30 बजे संध्या आरती होगी। शाम 7 बजे भजन-कीर्तन होगा। समिति ने सभी भक्तों से उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग लेने कहा है।


