टिटिलागढ़| टिटिलागढ़ सेंटिएंस स्कूल में शुक्रवार को साइंस फेयर का आयोजन किया गया। नर्सरी से लेकर कक्षा 9वीं तक के विद्यार्थियों ने प्रोजेक्ट्स को नए तरीके से दिखाया। खासकर एबर के एआई कॉन्सेप्ट पर बेस्ड रोबोटिक प्रोजेक्ट को देखकर पालक हैरान रह गए। इसी तरह, छोटे बच्चों ने भी गणित, विज्ञान विषय पर बेस्ड अपनी स्किल्स दिखाने के लिए हिस्सा लिया। इस मौके पर डायरेक्टर किरण कुमार दाश, निशा रानी टांडी, उमी रोमन खान, गायत्री मिश्रा, मारिया थॉमस, बिधु भूषण माझी, अनिल दास, निहार पाढ़ी, प्रिंसिपल वीना वर्गीस, प्रशांत बेहरा सहित अन्य मौजूद थे।


