भास्कर न्यूज| टिटिलागढ़ छात्राओं की योग्यता बढ़ाने और अंदर की कला को निखारने के लिए दादी जी मंदिर ट्रस्ट प्रभावती पब्लिक स्कूल टिटिलागढ़ में इंटर-स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन साधारण ज्ञान, वक्ता, रचना-लिखना, ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जबकि दूसरे विषय पर प्रतियोगिता शनिवार को होंगे। प्रिंसिपल डॉ. सुनंदा जट्टी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए प्रतियोगी की दक्षता को चुनने के लिए मशहूर जजिंग पैनल को बुलाया गया था। फिल्म डायरेक्टर बापी डेविड और मशहूर आर्टिस्ट और डायरेक्टर जुगल किशोर साहू नृत्य प्रतियोगिता के जज थे। डॉ. जुगल किशोर सड़ंगी, ज्योति प्रकाश गडतिया स्पीच कॉम्पिटिशन के जज थे। उमेश चंद्र दाश इंग्लिश स्पीच कॉम्पिटिशन के जज थे। डीएवी कॉलेज की लेक्चरर मिसेज बंदिता कर, प्रद्युम्न दर्जी और तिलक राज शर्मा हिंदी स्पीच कॉम्पिटिशन के जज थे। जनरल नॉलेज कॉम्पिटिशन के जज बनमाली पांडा, तुषार रंजन दास और शिखा रानी साहू थे। चेयरमैन डॉ. जट्टी ने कहा कि कॉम्पिटिशन के विजेताओं को आने वाले दिनों में स्कूल के एनुअल डे पर इनाम दिया जाएगा। इस मौके पर वाइस प्रेसिडेंट श्रीयुत तारंबर शर्मा, डायरेक्टर एडमिन धारित्री मोहंती, चीफ कोऑर्डिनेटर अनुपमा चौधरी, किशोर कुमार दाश, सुरेंद्र दास, आशीष साहू, उदय चंद्र महापात्रा, नेहा सिंह, प्रमोद कुमार पाल सहित अन्य मौजूद थे।


