भास्कर न्यूज| रायगड़ा जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। स्थानीय लायंस क्लब परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवीन चंद्र नायक, अतिरिक्त जिलाधिकारी रायगड़ा ने भाग लेकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। युवा कलाकारों, युवक-युवतियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाने का आग्रह किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी शेख अलेनूर ने की। मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षाविद् डॉ. दुष्मंत कुमार महांती ने भाग लेकर महान संत स्वामी विवेकानंद के जीवन आदर्शों का उल्लेख किया और युवक-युवतियों को स्वाभिमानी बनकर अपनी प्रतिभा को निखारने की प्रेरणा दी। पहले दिन लोकनृत्य, कविता लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया गया। लोकनृत्य प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रज सुंदर नायक, नाट्य निर्देशक शिवशंकर मिश्र, नृत्यगुरु त्रिलोचन साहू उपस्थित थे।


