भास्कर न्यूज | अमृतसर फिक्की फ्लो की ओर से ‘एस्टालेजिसट और वास्तु शास्त्र’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया। फिक्की फ्लो की प्रधान मोना सिंह की अध्यक्षता में कराए सेमिनार में वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ डॉ. जय मदान, तानिया खन्ना, डॉ. जसलीन मुख्य रूप से शामिल हुई। सेमिनार से पहले मिशन दीप सोसायटी की 15 बेटियों को साइकिल बांटी गई। इस मौके पर प्रधान मोना सिंह ने कहा कि जिस घर में बेटियां होती हैं वह स्वर्ग बन जाता है। इंसान जब दुनिया में आता है तो वह अपनी किस्मत साथ लेकर आता है। इसी तरह जिस घर में बेटियां पैदा होती है वह अपनी किस्मत साथ लेकर आती है। फिक्की फ्लो ने जब बेटियों को साइकिल बांटी तो उसके चेहरे पर खुशी झलक उठी। सेमिनार को संबोधित करते डॉ. जै मदान ने कहा कि यह हमारे जीवन में काफी महत्ता रखते है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सफेद या फिर काला कपड़ा पहनता है तो वह उसकी पहचान बन जाती है। इसी दौरान फ्लो के सभी सदस्यों ने मिलकर डॉ. मदान को सम्मानित किया। मिशन दीप सोसायटी की बेटी मनजिंदर कौर वासी कंबो को साइकिल मिलने की काफी खुशी थी। फिक्की फ्लो द्वारा जैसे की मनजिंदर को साइकिल दी तो मानों उसके पंख लग गए। रामतीर्थ रोड वासी हरमनदीप कौर को जब साइकिल मिली तो उसके चेहरे पर मुस्कान आ गई। उसने कहा कि घर में पहले साइकिल थी जो खराब हो गई और ठीक नहीं करवाई। परंतु अब साइकिल मिली है तो घर का सारा सामान इसी पर लेने जाऊंगी।


