अमृतसर| केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने शुक्रवार को कटड़ा मोती राम आर्य समाज स्कूल के सामने बने नए आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और नए स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना पर संतोष जताया। विधायक ने बताया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए आम आदमी क्लीनिकों की संख्या लगातार बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में क्लीनिकों की संख्या बढ़कर लगभग 900 तक पहुंच गई है, जबकि अमृतसर जिले में वर्तमान में 74 आम आदमी क्लीनिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं।


