पनबस-पीआरटीसी हड़ताल, यात्री परेशान

अमृतसर | शुक्रवार को बस स्टैंड पर बस छोड़कर वर्कशॉप आ रहे 9 कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब पंजाब रोडवेज वर्कशॉप अमृतसर 2 डिपो के प्रधान केवल सिंह बस की छत पर पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर चढ़ गए। प्रधान ने साथियों न छोड़ने पर आत्मदाह की धमकी दी। उन्होंने परने पर पेट्रोल छिड़ककर गले में डाल लिया था। एक घंटे के बाद पुलिस ने कर्मचारियों को छोड़ा तब जाकर प्रधान ने पेट्रोल की बोतल वापस की। -फोटो : सुनील कुमार अमृतसर| पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के सदस्यों की हड़ताल के कारण अमृतसर बस स्टैंड पर अधिकांश बसों का संचालन ठप रहा। हड़ताल के बावजूद पीआरटीसी की जो इक्का-दुक्का बसें चलीं, उन पर बैठने को यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। फोटो-सुनील कुमार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *