सीआईआई अमृतसर ने इंडो-अफगान बिजनेस कमीशन का किया गठन

भास्कर न्यूज | अमृतसर अफगानिस्तान और भारत के बीच संबंधों में सकारात्मक प्रगति को देखते हुए सीआईआई अमृतसर जोन ने इंडो-अफगान बिजनेस कमीशन का गठन किया है। यह पहल अमृतसर जोन के चेयरमैन सीए दविंदर सिंह के नेतृत्व में शुरू की गई है। उनकी पहल पर जोन के फाउंडर चेयरमैन गनबीर सिंह ने कमीशन का कन्वीनर बनने की महत्वपूर्ण स्वीकार की है। इस महत्वपूर्ण बैठक में अमृतसर जोन के वाइस चेयर कपिल मेहरा भी उपस्थित रहे। यह कमीशन अमृतसर और पंजाब दोनों के लिए बड़े व्यापारिक अवसर लेकर आया है। अफगानिस्तान सरकार ने अमृतसर-काबुल के पारंपरिक व्यापार मार्ग को दोबारा शुरू करने और कार्गो फ्लाइट्स बहाल करने में गहरी रुचि दिखाई है। दविंदर सिंह ने कहा कि इस अवसर का पूर्ण लाभ उठाने के लिए उड़ानों की बहाली, एयरपोर्ट सुविधाओं में सुधार और कस्टम्स प्रक्रिया को सरल बनाना आवश्यक है, जिसके लिए सरकार का सहयोग अत्यंत आवश्यक होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *