अमृतसर | नगर निगम की ओर से शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने और प्लास्टिक प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए शुक्रवार को गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के सामने स्थित यूटी मार्केट क्षेत्र में ड्राइव चलाई गई। यह अभियान नगर निगम कमिश्नर के आदेश पर किया गया। टीम ने प्लास्टिक के उपयोग तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की। इस मौके ज्वाइंट कमिश्नर डॉ. जयइंद्र सिंह ने कहा कि इस अभियान के दौरान मौके पर ही कई प्लास्टिक उपयोग तथा लिटरिंग के चालान जारी किए गए।


