नागालैंड डियर स्पेशल बंपर लॉटरी में लुधियाना की महिला बनी करोड़पति

भास्कर न्यूज | लुधियाना नागालैंड स्टेट लॉटरी के कोहिमा कार्यालय में गत 22 नवंबर को आयोजित डियर स्पेशल 2025 बंपर लॉटरी का ड्रॉ पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया। इस बार की लॉटरी ने एक साधारण महिला को करोड़पति बना दिया है। इस ड्रॉ का पहला ईनाम 3 करोड़ रुपए था जो जनता को गारंटी के साथ दिया गया। टिकट की कीमत मात्र 500 थी। विजेता टिकट नंबर 711665 निकला और यह टिकट लुधियाना की महेश्री साहनी के पास था। महेश्री साहनी जो लोगों के घरों में काम करके अपना जीवन यापन करती है। उसने अपनी बेटी के जन्मदिन पर गांधी ब्रदर्स लॉटरी से चार टिकट खरीदे थे। उन्हीं में से एक टिकट ने उन्हें 3 करोड़ का भाग्यशाली विजेता बना दिया। महेश्री साहनी की यह जीत उनके जीवन को पूरी तरह बदल देगी। उन्होंने कहा कि ये राशि उनकी बेटी के उज्ज्वल भविष्य और अच्छे जीवन निर्माण में सहायक होगी। एक साधारण महिला का करोड़पति बनना इस बात का प्रमाण है कि डियर लॉटरी वास्तव में लोगों की किस्मत बदल सकती है। डियर लॉटरी ने अब तक अनगिनत लोगों को लखपति और करोड़पति बनाया है। कोई भी व्यक्ति सिर्फ एक टिकट खरीदकर अपनी किस्मत आजमा सकता है और करोड़पति बन सकता है और कोई भी टिकट ऑनलाइन खरीदने से बचे। अब लोगों की निगाहें अगले ड्रॉ पर है। नागालैंड स्टेट डियर क्रिसमस 2025 बंपर लॉटरी जो 27 दिसम्बर को आयोजित होगी। इस लॉटरी का पहला इनाम भी 3 करोड़ रुपए गारंटी के साथ है। ये जीत सिर्फ महेश्री साहनी की नहीं बल्कि उन सभी सपनों की जीत है जो उम्मीद और विश्वास के साथ डियर लॉटरी का टिकट खरीदते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *