गुरु अमरदास दिव्यांग आश्रम में 40 बुजुर्गों की आंखों की जांच

भास्कर न्यूज | लुधियाना दैनिक भास्कर समूह के चेयरमैन स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल के 81वें जन्म दिवस को प्रेरणा उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। समाज और देश हित को सर्वोपरि रखने की रमेश जी की खूबियां आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रही हैं। उनकी जनसेवा की सोच को आगे बढ़ाते हुए भास्कर परिवार द्वारा बुजुर्गों के लिए आंखों की जांच कैंप का आयोजन किया गया। गांव सराभा स्थित गुरु अमरदास दिव्यांग आश्रम में बुजुर्गों की आंखों की जांच के बाद उन्हें जरूरी दवाइयां बताई गई और जरूरत दिखने पर अगले इलाज के लिए सलाह दी गई। इस मौके पर 40 बुजुर्गों की आंखों की जांच की गई। आई स्पेशलिस्ट डॉ. रमेश के मार्गदर्शन में अॉप्टोमेट्रिस्ट अमित पांडे ने जांच की। इस मौके पर बुजुर्गों को उनकी आंखों की देखभाल के संबंध में भी जानकारी दी गई। 40 साल की उम्र के बाद आंखों की रोशनी में होने वाले बदलावों और समय पर जांच की जरूरत के महत्व के बारे में बताया गया। गुरु अमरदास दिव्यांग आश्रम के फाउंडर डॉ. नौरंग सिंह मांगट, चरन सिंह जोधां ने दैनिक भास्कर परिवार द्वारा समाज हित के लिए उठाए जा रहे कदमों की सराहना की। इस मौके पर मेडिकल स्टाफ डॉ. आरएल नारंग, डॉ. विकास यादव, जसप्रीत कौर, अमनप्रीत कौर, अमनदीप कौर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *