पानी सप्लाई करने वाले ऑटो की चपेट में आई बच्ची, गंभीर हालत में रिम्स रेफर

कोडरमा | छतरबर गांव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना उस समय हुई जब गांव में पानी की जार सप्लाई करने वाला एक ऑटो पंचायत भवन के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान छतरबर निवासी मो. नवाज की पुत्री नूर फातिमा अचानक ऑटो की चपेट में आ गई और सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गई।हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जुटे और बच्ची को आनन-फानन में सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *