छात्रों ने पेश किया पाणिनि के अवदान पर आधारित नाटक

भास्कर न्यूज |सिमडेगा डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को साप्ताहिक गतिविधि के तहत संस्कृत भाषा पर आधारित दो उत्कृष्ट नाटकों का मंचन किया गया। कक्षा सातवीं और कक्षा 11वीं के छात्रों ने अपने अभिनय,संवाद-अभिव्यक् ति और प्रभावशाली प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा की उत्पत्ति विषय पर नाटक प्रस्तुत किया। इसमें बताया गया कि महर्षि वाल्मीकि के मुख से प्रथम श्लोक कैसे निकला और किस प्रकार देववाणी संस्कृत का आविर्भाव हुआ। कथानक और अभिनय ने दर्शकों को रामायण के उस ऐतिहासिक प्रसंग की स्मृतियों में ले गया। वहीं कक्षा 11वीं के छात्रों ने महर्षि पाणिनि के अवदान और माहेश्वर सूत्र पर आधारित अत्यंत सुंदर नाटक प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने पाणिनि द्वारा संस्कृत व्याकरण को दी गई संरचना और इसके महत्व को रोचक शैली में दर्शाया। नाटक में प्रतिभागियों की वेशभूषा, संवाद और मंच व्यवस्थापन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।विद्यालय परिसर में मौजूद सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने दोनों नाटकों की मुक्तकंठ से सराहना की। नाटक प्रस्तुतियों के उपरांत प्राचार्य सुजय कुमार मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारते हैं,बल्कि उन्हें अपनी संस्कृति,भाषा और संस्कारों से जुड़े रहने का संदेश भी देते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *