पबिया | झारखंड सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के पर मोराबादी मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में नवचयनित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची जिले के कुल 237 शिक्षकों को इस भव्य कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।सरकार के शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देशानुसार झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के आधार पर चयनित शिक्षकों के नामों की अनुशंसा की गई थी। इसी क्रम में जिला स्तर पर नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करते हुए इन शिक्षकों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र दिया। कार्यक्रम में बताया गया कि कक्षा 1 से 5 तक के लिए 113 पारा एवं गैर-पारा शिक्षक, जबकि कक्षा 6 से 8 तक के लिए 124 पारा एवं गैर-पारा शिक्षकों को नियुक्त किया गया है।


