रेस्ट ऑफ़ जामताड़ा ने यंग ब्वॉयज 11 को हराया

भास्कर न्यूज | जामताड़ा जिला क्रिकेट संघ ने आउटडोर स्टेडियम में चल रहे शहीद प्रमोद कुमार मेमोरियल अंडर-19 बॉयज लीग के छठा मैच यंग बॉयज 11 और रेट्स ऑफ़ जामताड़ा टीम के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर यंग बॉयज 11 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 18.3 ओवर में ही 98 रन पर पूरी टीम आउट हो गई,जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी रेस्ट आफ जामताड़ा की टीम ने महज 9.5 ओवर मे ही दो विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को पूरा कर लिया। इस प्रकार रेस्ट आफ जामताड़ा की टीम ने इस मैच को 8 विकेट से जीत लिया,सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई। मैच में खिलाड़ियों का प्रदर्शन कुछ इस प्रकार रहा,बल्लेबाजी में सुशांत विश्वकर्मा 43 रन, प्रांजल प्रशांत 27 रन, आर्यन कुमार सिंह 18 रन बनाए,वहीं गेंदबाजी में कुमार नयन ने पांच विकेट,देव आर्यन दो विकेट एवं शिवम कुमार श्रीवास्तव ने एक विकेट प्राप्त किये। आज के मैच में प्लेयर्स ऑफ द मैच का पुरस्कार रेस्ट ऑफ़ जामताड़ा टीम के कुमार नयन को दिया। 2 दिसंबर को लीग का फर्स्ट सेमीफाइनल मैच माही क्रिकेट अकादमी विद्यासागर एवं लक्ष्य क्रिकेट अकादमी जामताड़ा के बीच खेला जाएगा,दूसरा सेमीफाइनल मैच 4 दिसंबर को रेट्स ऑफ़ जामताड़ा और एबी क्रिकेट अकादमी जामताड़ा के बीच खेला जाएगा। फाइनल मैच 5 दिसंबर को खेला जाएगा। आज के मैच में अंपायर की भूमिका एमडी नजीर अहमद व गोलू कुमार,स्कोरर की भूमिका दानिश इकबाल ने निभाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *