बीएसडी कोनबीर को पराजित कर टीसीसी जूनियर गुमला ने खिताब पर कब्जा किया

भास्कर न्यूज|गुमला शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में आयोजित सिद्धांत आनंद मेमोरियल जूनियर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले में बीएसडी कोनबीर की टीम को पराजित कर टीसीसी जूनियर गुमला ने खिताब पर कब्जा जमाया। टीसीसी जूनियर गुमला की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 28 ओवरों में 168 रन बनाएं। जिसमें हर्ष राज ने 64 और आर्यन पांडे ने 43 रनों का योगदान दिया। वहीं कोनबीर की ओर से लव राम ने तीन विकेट झटके। जवाबी पारी खेलने उतरी कोनवीर की पूरी टीम 156 रन पर ऑल आउट हो गई। कोनवीर की ओर से निलेश ने सर्वाधिक 75 रनों की पारी खेली। गुमला की ओर से प्रिंस कुमार ने 4 विकेट और संदेश कुमार ने 3 विकेट झटके। विजेता और उपविजेता टीम को जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, चेंबर सचिव बबलू वर्मा, क्रिकेट एसोसिएशन गुमला के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह, सचिव जितेंद्र कुमार सिंह सहित स्वर्गीय सिद्धार्थ आनंद के परिजनो द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं आयोजन कमेटी के द्वारा सभी अतिथियों को बुके देकर और शॉल उठाकर सम्मानित किया गया। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर मुख्य रूप से स्व सिद्धांत आनंद की दादी सुषमा आनंद, मां अनु आनंद, पिता शेखर आनंद, भाई अक्षत आनंद आकाश आनंद, अमन आनंद, किरण आनंद, लाल शेखर नाथ शाहदेव कोषाध्यक्ष मनोज चौधरी कोच कोच ज्ञान प्रकाश मधु उरांव, शशि कुमार, विनीत कुमार, पंकज कुमार, सौरभ कुमार, एंपायर आयुष कुमार, सीमा कुमारी सहित सैकड़ो की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे। प्रतियोगिता में बेस्ट बैट्समैन हर्ष राज, बेस्ट बॉलर सौरभ साहू, मैन ऑफ़ द सीरीज का पुरस्कार निलेश कंसारी को दिया गया। इसके अलावा लीग मैच में खेले गए सभी 23 मैच के मैन ऑफ द मैच प्लेयर को भी मोमेंट देकर सम्मानित किया गया। वीमेंस टीम के विजेता व उपविजेता टीमें सम्मानित, खिलाड़ियों में उत्साह जूनियर लीग से पूर्व वीमेंस क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया था। मौके पर वीमेंस टीम के विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। विजेता पावरपब गर्ल्स और उपविजेता टीसीसी टाइग्रेस गुमला को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा वीमेंस क्रिकेट के सभी मैच के मैन ऑफ द मैच प्लेयर को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *