देर रात गांव जमालपुर लेली में हो रही थी अवैध रेत माइनिंग, मामला दर्ज किया

लुधियाना| मेहरबान थाना क्षेत्र में अवैध रेत माइनिंग का मामला पकड़ में आया है। एसडीओ गगनदीप सिंह ने बताया कि उन्हें गांव जमालपुर लेली से शिकायत मिली थी कि कुछ लोग देर रात नदी किनारे अवैध तरीके से रेत निकाल रहे हैं। शिकायत मिलते ही उन्होंने मौके की जांच के लिए जूनियर इंजीनियर लक्ष्य गर्ग और बलप्रीत सिंह की टीम को भेजा। जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर ताजा खनन के निशान पाए, जिनसे स्पष्ट हुआ कि वहां अवैध रेत माइनिंग की जा रही थी। इसके बाद मेहरबान थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए इलाके की पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि खनन में कौन-कौन शामिल था, किसने मशीनरी चलाई और किसकी मिलीभगत से यह काम हो रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *