लुधियाना | गोवा सरकार द्वारा संचालित राजश्री 75 मंथली लॉटरी में गत सप्ताह सम्पन्न हुए ड्रॉ में एक लाख का दूसरा इनाम स्वस्तिक एजेंसीज पटियाला के द्वारा बेची गई टिकट से पटियाला निवासी साहिब दीप सिंह का लगा। कंपनी के अधिकारी राजकुमार वर्मा, भगत सिंह, नीलेश वोरा व गगन ने साहिब दीप सिंह को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वर्मा ने आने वाले राजश्री 80 मंथली लॉटरी के बारे में बताया कि इसका ड्रॉ अगले महीने 11 दिसंबर को निकाला जाएगा। जिसमें पहला इनाम 40 लाख है। बता दें कि लोग रोजाना राजश्री लॉटरी में अपना भाग्य आजमा कर आए दिन लखपति बन रहे हैं। राजश्री मंथली लॉटरी के सभी ड्रॉ रोजाना शाम, 06.30 बजे आम पब्लिक व सरकारी अधिकारियों की उपस्थिति में गोवा में निकाला जाता है। इसका ड्रॉ यू ट्यूब चैनल के माध्यम से लाइव देखा जा सकता हैं।


