विधायक के पिता की अंतिम अरदास में धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने की शिरकत

भास्कर न्यूज |लुधियाना विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल के पिता स्वर्गीय बलबीर सिंह ग्रेवाल, अपनी सांसों की पूंजी पूर्ण करते हुए गुरु चरणों में जा विराजे। उनकी आत्मिक शांति के लिए परिवार द्वारा रखवाए गए अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत अंतिम अरदास विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल के कार्यालय के पीछे स्थित न्यू प्रीत नगर में संपन्न हुई। इस अवसर पर सामाजिक, धार्मिक तथा विभिन्न राजनीतिक हस्तियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। समागम में भाई साहिब भाई बलविंदर सिंह रंगीला चंडीगढ़ वालों ने भावपूर्ण कीर्तन द्वारा स्वर्गीय बलबीर सिंह ग्रेवाल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह अत्यंत मेहनती, नेक और सेवाभावी इंसान थे। उन्होंने अपनी कीमती जमीन गुरु साहिब को दान में देकर वहां सुंदर गुरुद्वारा साहिब का निर्माण करवाया था। इस मौके पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां एवं कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने स्वर्गीय बलबीर सिंह ग्रेवाल को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने धार्मिक रुचि रखते हुए गृहस्थ जीवन में अपने बच्चों को उत्तम संस्कार और शिक्षा दी। आज उनके पुत्र दलजीत सिंह ग्रेवाल (भोला) हलका पूर्वी से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। उनके भाई कुलविंदर सिंह ग्रेवाल तथा बेटियां परमजीत कौर, इंदरजीत कौर, परमजीत कौर सहित पोते रणजोत सिंह ग्रेवाल और लक्ष दीप सिंह ग्रेवाल भी उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज सेवा में सक्रिय हैं। समागम में अनेक धार्मिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों और सिंह सभाओं के पदाधिकारी शामिल हुए। इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों से आए विधायक, पूर्व विधायक, चेयरमैन, पार्षद, अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।परिवार की ओर से दलजीत सिंह ग्रेवाल, कुलविंदर सिंह ग्रेवाल, अजीत पाल सिंह चीमा, बंटी चीमा, बेटियां परमजीत कौर एवं इंदरजीत कौर तथा अन्य परिजन मौजूद रहे। क्षेत्र के अनेक निवासियों ने भी अंतिम अरदास में पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *