दंडी स्वामी रोड पर ज्वैलरी शॉप से अंगूठी चोरी कर लड़की फरार

भास्कर न्यूज | लुधियाना डिवीज़न 8 के दंडी स्वामी रोड स्थित गगन ज्वैलर्स में एक युवती द्वारा रिंग चोरी करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता जुगल किशोर, निवासी राजेश नगर, ने बताया कि 15 नवंबर को दोपहर करीब 1:15 बजे उनकी दुकान पर 23-24 साल की एक लड़की पहुंची। लड़की ने हाथों पर लगी मेहंदी दिखाते हुए कहा, “आज ही मेरी शादी है” और उसे एक जेंट्स रिंग खरीदनी है। इस भरोसे पर ज्वैलर ने उसे कई अंगूठियां दिखाईं। कुछ देर देखने के बाद लड़की अचानक खड़ी हुई और बिना कुछ खरीदे दुकान से बाहर चली गई। जुगल किशोर को उसकी हरकत पर संदेह हुआ। अंगूठियां जांचने पर पता लगा कि एक जेंट्स रिंग गायब है। उन्हें यकीन हो गया कि युवती ने ही रिंग चोरी की है। परिवार ने अपने स्तर पर तलाश की, जिसके बाद पता चला कि आरोपी का नाम मनप्रीत कौर है, जो मूल रूप से खन्ना के पिंड महिंदरपुर की रहने वाली है। इन दिनों हैबोवाल में किराए पर रहती है। जुगल किशोर थाने पहुंचकर पुलिस को पूरा मामला बताया। थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने आरोपी मनप्रीत कौर के खिलाफ धारा 305 BNS के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एचसी आशीष कुमार ने बताया, आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। संभावित लोकेशन पर रेड की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *