6.40 करोड़ लेकर नहीं करवाई रजिस्ट्री, महिला समेत 4 पर धोखाधड़ी केस दर्ज

लुधियाना| थाना साहनेवाल की पुलिस ने प्रॉपर्टी फ्रॉड मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ 6 करोड़ 40 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई कर्नल सिंह नगर निवासी प्रभावपाल सिंह की शिकायत पर की गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी वरुण जैन, हनी, फर्जी नाम से चलने वाला बलविंदर सिंह उर्फ महिंदर सिंह उर्फ सतनाम सिंह, कुलविंदर कौर भुल्लर और सिमरनजीत सिंह ने साजिश के तहत उसे एक प्रॉपर्टी बेचने की ऑफर दी थी। एग्रीमेंट के तहत प्रभावपाल सिंह ने उन्हें 6.40 करोड़ रुपए का भुगतान किया। रकम लेने के बाद आरोपियों ने कई महीने बीत जाने के बाद भी न तो रजिस्ट्री करवाई और न ही पैसे वापस लौटाए। लगातार संपर्क करने और आरोपियों के रजिस्ट्री नहीं करवाने पर पीड़ित ने 1 नवंबर 2025 को उच्च पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। जांच के बाद थाना साहनेवाल पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए। जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *