अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में चोर गिरोह सक्रिय है। चोरों ने केबिन को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 60 हजार कीमत का सामान चोरी कर फरार हो गए। मामले में पीड़ित ने आदर्श नगर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आदर्श नगर थाना पुलिस के अनुसार सेंद्रिया निवासी रमेश रैदास ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि उसकी टायर पंचर व मोटरसाइकिल की रिपेयरिंग का कार्य करता है। जिसकी केबिन सेंद्रिय वाटर पंप के पास है। वह अपनी केबिन बंद करके गया था और सुबह वापस पहुंचा तो केबिन के ताले टूटे हुए मिले। पीड़ित ने बताया कि केबिन के अंदर चेक करने पर सारा सामान गायब मिला। चोरों के द्वारा 60 हजार कीमत का सारा सामान चोरी कर फरार हो गए। इसकी सूचना आदर्श नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


