वेल्डिंग करते वक्त ट्रक में लगी आग:2 फायर बिग्रेड की मदद से पाया काबू, मैकेनिक को राहगीरों ने बाहर निकाला

बाड़मेर को जालोर से जोड़ने वाले स्टेट हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में वैल्डिंग करने के दौरान अचानक आग लग गई। इसके बाद हाईवे पर एक तरफ जाम लग गया। सूचना मिलने पर रीको थाना पुलिस व फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। दो फायर बिग्रेड की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मैकेनिक ट्रक के नीचे वैल्डिंग कर रहा था। आग देखकर लोगों ने मैकेनिक को आगे के बारे में बताकर बाहर निकाला। इससे बड़ा हादसा टल गया। मैकेनिक जुझार सिंह ने बताया- शनिवार सुबह ट्रक के नीचे घुसकर वैल्डिंग कर रहा था। अचानक ट्रक के इंजन और कैबिन में आग लग गई। कुछ देर बात वहां से गुजर रहे लोगों ने मुझे आवाज देकर बताया कि ट्रक में आग लग गई। मैं बाहर निकाला। पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। पास में बहर रहे नाले से पानी गिराना शुरू किया। आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा हो गया। नगर परिषद व सिविल डिफेंस की फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ट्रैफिक जाम का खुलवाया। आग से ट्रक का इंजन और कैबिन जलकर राख हो गया। रीको थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया- कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि सिणधरी रोड़ पर ट्रक में आग लग गई। पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। वहीं किसी तरह की जान माल की हानि नहीं हुई है। ऐसा बताया जा रहा है कि वैल्डिंग चिंगारी निकलने से आग ली है, जांच पड़ताल की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *