राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत एसपी ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशानुसार 1 जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जालोर एसपी ने रानीवाडा, मालवाडा, भीनमाल में नुक्कड सभाओं का आयोजन किया गया। हैलमेट वितरण कर यातायात नियमों की जानकारी दी गई और चालकों को बिना नशे के वाहन चलाने की हिदायत दी गई। इसके साथ ही वाहनों पर इन्डीकेटर लाल-पीला लगाने अपील की। अभियान के दौरान वाहन चालकों को एवं स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान जिले के सभी थानाधिकारियों के द्वारा सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में पहुंच कर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूकता किया जा रहा है।
सड़क दुर्घटनाओं में हो रही वृद्धि की रोकथाम एवं इसमें कमी लाने हेतु आमजन में यातायात नियमों के बैनर, होर्डिंग, इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट एवं सोशल मीडिया इत्यादि के माध्यम से प्रसार-प्रचार किया जा रहा है। जिला कलेक्टर जालोर एवं अति. पुलिस अधीक्षक जालोर द्वारा जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय सडक सुरक्षा के दौरान वाहन चालको एवं आमजन को यातायात नियमों का पालन करने हेतु आवश्यक जानकारी दी गई। 228 वाहनों को काटे चालान राष्ट्रीय सडक सुरक्षा जनवरी माह-2025 के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के पर कार्रवाई कर तीन दिन में कुल 228 चालान बनाए गए।


