विवाहिता के साथ भागा नाबालिग लड़का, दोनों ने किया सुसाइड:रिश्तेदार के घर में फंदा लगाकर दी जान; 2 दिन पहले निकले थे

प्रेम प्रसंग में एक नाबालिग लड़का विवाहित नाबालिग लड़की के साथ भाग गया। दोनों के परिजन प्रेशर बनाकर उन्हें घर ले आए। इसके बाद एक रिश्तेदार के घर दोनों ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों की बॉडी को कब्जे में लिया और मॉर्च्युरी में रखवाया। मामला भीलवाड़ा जिले के बनेड़ा थाना इलाके का है। बनेड़ा थाना इंचार्ज मूलचंद ने बताया- आज परिजन की मौजूदगी पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। इस संबंध में परिजन की ओर से कोई रिपोर्ट पुलिस को नहीं दी गई है। थाना क्षेत्र में रहने वाला एक लड़का अपने ही समाज की एक लड़की को लेकर बुधवार को फरार हो गया था। यह लड़की विवाहित थी। दोनों को शुक्रवार दोपहर बाद परिजन ढूंढ कर ले आए थे। इसके बाद दोनों को ही समाज के एक व्यक्ति के घर रखा। ताकि दोनों परिवारों के बीच में बातचीत हो और इन दोनों को अपने-अपने घर भेजा जा सके। परिजन आते और बातचीत करते उससे पहले ही लड़के और लड़की ने इस मकान के कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर बनेडा थाना पुलिस और डिप्टी शाहपुरा ओमप्रकाश और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। टीम ने घटनास्थल के फोटो और वीडियो लेने के बाद दोनों की बॉडी को फंदे से उतरा और बनेड़ा हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में भिजवाया। परिजनों की मौजूदगी इनका पोस्टमॉर्टम आज करवाया जाएगा। प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *