निर्वाण विश्वविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

जयपुर | निर्वाण विश्वविद्यालय जयपुर में संविधान दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक से हुई, जिसमें भारतीय संविधान के मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसमें छात्रों, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और अतिथियों ने संविधान की रक्षा एवं उसके आदर्शों के पालन का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रख्यात वक्ता डॉ. ओमप्रकाश सिरवी का व्याख्यान रहा, जिसमें उन्होंने संविधान की मूल भावना, विकासक्रम तथा न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *