रोटरी क्लब ने स्कूली बच्चों को बांटे गर्म कपड़े

मुरैना । रोटरी क्लब रॉयल्स, मुरैना के सदस्यों ने शहर में बढ़ती सर्दी को देखते हुए वार्ड क्रमांक 19 स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को मोजा, टोपा और इनर वितरित किए। इसके साथ ही बच्चों को खाने-पीने की आवश्यक वस्तुएं भी प्रदान की गईं। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक स्कूली छात्र उपस्थित रहे। क्लब के अध्यक्ष निखिल बंसल ने बताया कि शीत ऋतु में इस प्रकार के वस्त्र वितरण कार्यक्रम क्लब द्वारा नियमित रूप से विभिन्न स्कूलों में आयोजित किए जाते हैं। अध्यक्ष ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सर्दी में गर्म कपड़े उपलब्ध कराकर देखभाल करना और उनका उत्साह बढ़ाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *