अच्छे विचारों को आचरण में उतारने पर दिया जोर

मुरैना । मप्र राज्य आनंद संस्थान के तहत ग्राम चांद का पुरा में एकदिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को जीवन में आनंद, सकारात्मकता और मानसिक शांति की दिशा में मार्गदर्शन देना था। मुख्य वक्ता सुधीर आचार्य ने कहा कि अच्छे विचार तभी सार्थक होते हैं जब वे व्यवहार में दिखें। उन्होंने जीवन में कथनी और करनी के अंतर को घटाने पर जोर दिया। मास्टर ट्रेनर विश्वनाथ गुर्जर ने संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। अरविंद मावई ने नैतिक मूल्यों पर प्रेरक प्रसंग साझा किए। सत्र में टीमवर्क, तनाव-मुक्ति और सकारात्मक संवाद के उपाय सिखाए गए। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार सिंह तोमर ने किया। जिला संपर्क समन्वयक बालकृष्ण शर्मा ने संस्थान के उद्देश्य को स्पष्ट किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *