26 घंटे बाद घर लौटे बीएलओ

खरगोन| पीपलगोन के बीएलओ जगदीश रावत शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे घर लौट आए। वे गुरुवार सुबह 11 बजे घर से निकले और शाम तक नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। सीसीटीवी फुटेज में सुबह 10.55 बजे वे बालसमुद की ओर जाते दिखे थे। इसके बाद से परिवार चिंतित था। परिजनों के अनुसार रावत दोपहर एक बजे घर आए। जाने का कारण पूछने पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बताया। घर से निकलने के बाद रावत ने एक जोड़ी कपड़े व जैकेट जरूर कहीं से खरीदा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *