महिला पर कुत्ते ने किया हमला, हाथ का आधा अंगूठा अलग हुआ

भास्कर संवाददाता | खरगोन शहर के अन्नपूर्णा नगर में पागल कुत्तों ने शुक्रवार को दहशत मचा दी। मंदिर जा रही महिला पर कुत्ते ने हमला कर हाथ का अंगूठा काट लिया। शरीर के 2-3 स्थानों पर गंभीर घाव भी हुए। परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां भर्ती कराया गया। दिनभर में शहरी क्षेत्र से 6 और ग्रामीण क्षेत्र से 4 मरीज कुत्ते के काटने पर उपचार कराने जिला अस्पताल पहुंचे। पीड़ित अनिता मालाकार ने बताया शाम को घर से निकलकर मंदिर जा रही थी। अचानक पागल कुत्ते ने आकर तीन बार हमला किया। पहले पैर और हाथ में काटने की कोशिश की। इसके बाद उलटे हाथ में काटने के लिए झपटा। इस दौरान अंगूठा उसके मुंह में फंस गया और आधा हिस्सा पूरी तरह काट दिया। महिला के चिल्लाने पर लोग बचाने के लिए दौड़े। तब तक कुत्ते ने अंगूठे का कुछ हिस्सा हाथ से अलग कर दिया था। महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। गौरतलब है कि अन्नपूर्णा नगर और तगाई कॉलोनी में पिछले कुछ समय से आवारा कुत्तों की संख्या में तेजी से बढ़ी है। कुत्तों को पकड़ने के लिए रहवासियों ने 25 नवंबर को ही नपा कार्यालय में ज्ञापन सौंपा था। लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं हुई। जिला अस्पताल में शुक्रवार को डॉग बाइट के 10 मरीज पहुंचे। शहरी क्षेत्र में टीम सक्रिय, जारी है वेक्सीनेशन ^शहरी क्षेत्र कुत्तों के वैक्सीनेशन के लिए टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। प्रतिदिन ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित क्लीनिक पर 4 से 5 कुत्तों की नसबंदी भी की जा रही है। अन्नपूर्णा नगर में घटना के बाद पागल कुत्ते को पकड़ लिया गया है। शहरी क्षेत्र में लगातार कार्रवाई जारी है। -जितेंद्र मेड़ा, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी, नपा खरगोन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *