दमोह| डॉ. हरिशंकर गौर जी के जन्मोत्सव के अवसर पर टाइम्स महाविद्यालय में गौर सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पहले दिन रंगोली तथा पूजा थाली सजावट प्रतियोगिता, दूसरे दिन मेहंदी तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, तीसरे दिन कवि सम्मेलन तथा नुक्कड़-नुक्कड़, चौथे दिन खेल,पांचवें दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं रस्साकशी, टीपू तथा रस्सी दौड़ और छठवें दिन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रखी गई। कार्यक्रम के अंतिम दिन गौर सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोविंद पटेल, महामंत्री भाजपा एवं केसी अग्रवाल, अध्यक्ष वैश्य महासम्मेलन द्वारा छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में सात दिवसीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्मृति-चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था के डायरेक्टर डॉ. सुशील गुप्ता व प्राचार्य ने सभी को बधाई दी।


