साहिबगंज में युवक की गोली मारकर हत्या:किसी का फोन आने पर निकला था घर से बाहर, पीठ में मारी गोली

साहिबगंज में शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक किसी के फोन आने पर पैदल ही घर से बाहर निकला था। युवक को पीछे से पीठ पर गोली मारी गई, जो शरीर को छेदते हुए बाहर निकल गई। घटना जीरवा बड़ी थाना क्षेत्र के पशुपालन कार्यालय के मुख्य सड़क के नजदीक हुई। मृतक की पहचान फूल डेकोरेशन का काम करने वाले दिलीप तांती के पुत्र नवल कुमार उर्फ बड़कू के रूप में की गई। वो गुल्ली भट्टा के पांच मोड़वा के पास रहता था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, नगर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता और जीरवा बाड़ी थाना प्रभारी पंकज कुमार दुबे पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं। घटना के कारण का अभी खुलासा नहीं हुआ है। परिजनों ने फिलहाल किसी पर शक जाहिर नहीं किया इधर, मृतक के बड़े भाई गौतम कुमार ने बताया कि मेरे भाई के मोबाइल पर एक व्यक्ति का 10:30 बजे फोन आया। नवल बोला- मैं थोड़ी देर में आ रहा हूं। उसके बाद यह घटना हुई है। परिजनों ने फिलहाल किसी पर शक जाहिर नहीं किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *