बड़वानी | रोहिणी तीर्थ स्थल राजघाट स्थित प्राचीन दत्त मंदिर का 11वां श्री दत्त जन्मोत्सव का 7 दिनी महोत्सव शुक्रवार से शुरू हुआ। मंदिर के पुजारी पं. सचिन शुक्ला ने बताया शुक्रवार को बैकवाटर में जलमग्न हुए प्राचीन दत्त मंदिर के शिखर का पूजन किया। श्री गुरु चरित्र पाठ शुरू किय गया। इसका वाचन पं. सुरेश दहीभाते कर रहे हैं। उन्होंने बताया 3 दिसंबर को श्री दत्त पूजन कर हवन की शुरुआत होगी। 4 दिसंबर को अभिषेक कर हवन की पूर्णाहुति होगी। शाम 5.38 बजे भगवान का जन्मोत्सव मनाकर महाआरती करेंगे। 5 दिसंबर को कन्या भोज कराकर प्रसादी का वितरण करेंगे। रोज शाम को दत्त भगवान व मां नर्मदा मैया की आरती करेंगे। पहले दिन श्रद्धालु महोत्सव में शामिल हुए।


