अमृतसर में कार में बैठे ड्राइवर पर ट्रक गिरा:कोहरे के कारण ट्रांसफार्मर से टकराया, होशियारपुर से गुड़ लेकर आया

पंजाब में पड़ रहे घने कोहरे के कारण रोज ही एक्सीडेंट हो रहे हैं। आज सुबह भी अमृतसर में गुड़ से भरा एक ट्रक हादसाग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ लेकिन एक कार और ट्रांसफार्मर बुरी तरह से टूट गए। होशियारपुर से गुड़ से भरा एक ट्रक अमृतसर आया था। ट्रक जब गलवाली गेट के नजदीक पहुंचा तो मोड़ पर मोड़ते हुए धुंध के कारण ट्रक ट्रांसफार्मर में टकरा गया जिससे बिजली का ट्रांसफार्मर गिरकर टूट गया। इसके बाद ट्रक आगे जाता हुआ एक कार के ऊपर गिर गया, जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रांसफार्मर से आग लगकर बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन बचाव रहा। कार चालक एयरपोर्ट पर सवारी छोड़कर वहां खड़ा था और गाड़ी में ही बैठा था, लेकिन ट्रक से हादसा हो गया। हालांकि कार के ड्राइवर को खरोंच तक नहीं आई और ट्रक के ड्राइवर और कंडस्टर भी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस मुलाजिम ने बताया कि हादसा शायद धुंध की वजह से हुआ है। कार चालक और ट्रक ड्राइवर सुरक्षित हैं, लेकिन कार और ट्रक पूरी तरह से टूट गए हैं। फिलहाल ट्रैफिक निकाला जा रहा हुआ और मामले की जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *