फाजिल्का के जलालाबाद में एक्साइज और पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से शराब माफियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए गांवों में रेड कर अवैध शराब और लाहन बरामद की जा रही है। गांव महालम में पुलिस ने रेड कर नहर में पानी के नीचे और पराली में छिपाकर रखी गई अवैध शराब बरामद की है। जलालाबाद के गांव महालम और ढाणी काठगढ़ में आज एक्साइज और पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है। टीम ने ढाणी काठगढ़ में नहर के पानी में कट्टे में डालकर छिपाई गई करीब 21 बोतल अवैध शराब बरामद हुई, जबकि गांव महालम में पराली के पीछे छिपाई 25 बोतल अवैध शराब बरामद की गई l इतना ही नहीं इस कार्रवाई में लाहन भी मिली है l पानी की टंकी और अन्य जगह से करीब 300 लीटर अवैध लाहन बरामद की गई l जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया l इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए मुकदमा भी दर्ज किया गया है और जांच जारी है l


