मलोट में चार नशा तस्कर गिरफ्तार:बाइक पर सवार होकर जा रहे थे सप्लाई करने, दूसरे राज्यों से लेकर आते

पंजाब के जिला मुक्तसर के मलोट की पुलिस ने 4 नशा तस्करों को 260 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियो को जेल भेज दिया है। एसएचओ सिटी मलोट हरप्रीत कौर ने बताया कि एएसआई शविंदर सिंह और एएसआई प्रभजोत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए चेकिंग कर रही थी। इस दौरान अनाज मंडी के पास बाइक के नजदीक चार संदिग्ध व्यक्तियों को देखा गया। पुलिस ने इनसे पूछताछ की और तलाशी ली तो उनके पास से 260 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपियों की पहचान सवताज, जशन, गौरव कुमार उर्फ गोरू तथा अविनाश के रूप में हुई। चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना सिटी मलोट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21सी/61/85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से बाहर से हेरोइन लाकर मलोट में सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेशकर रिमांड प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *