जाम फ्री की पहल:रामबाग, नारायण सिंह सहित 5 प्रमुख चौराहोंपर सिग्नल टाइम बदला, 10 से 30 सेकंड बढ़ाया

शहर की सड़कों पर वाहन चालकों को जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने चौराहों पर रेड सिग्नल के समय में बदलाव को लेकर पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया था। पहले फेज में 5 प्रमुख चौराहों पर ट्रायल किया गया, जो सफल रहा। अब जल्द ही इन चौराहों पर इसे स्थायी रूप से लागू किया जाएगा। साथ ही अन्य चौराहों पर भी सिग्नल पर समय में बदलाव किए जाएंगे। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि पहले फेज में रामबाग चौराहा पर नेहरू गार्डन की तरफ से आने वाले यातायात के लिए ट्रैफिक लाइट का समय बढ़ाया गया। नारायण सिंह सर्किल पर सुबह अजमेरी गेट की तरफ से आने वाले यातायात और शाम को रामबाग की तरफ से आने वाले यातायात के लिए टाइम बदला। रामनिवास बाग में अलग-अलग समय पर अलग-अलग दिशाओं से आने वाले यातायात के लिए और एमआई रोड पर गणपति प्लाजा के पास खासा कोठी की तरफ से आने वाले यातायात के लिए समय बढ़ाने के साथ-साथ मर्जिंग ट्रैफिक का समय कम किया। ज्योति नगर थाना मोड़ पर भी सिग्नल में बदलाव किया है। इन पांच जगहों पर पुलिस ने 10 से 30 सेकंड तक बदलाव किए। डीसीपी ट्रैफिक सुमित मेहरड़ा ने बताया कि आमजन से फीडबैक के लिए हेल्पलाइन 8764866972 जारी किए हैं। कोई भी संबंधित चौराहे का फीडबैक दे सकता है। प्रयोग सफल, अब जेएलएन-जगतपुरा में होगा बदलाव

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *