जयपुर| प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. के.एल जैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात की। जैन ने मुख्य सचिव को प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए सुझाव दिए। वहीं, मुख्य सचिव ने ‘संवाद कार्यक्रम’ के आयोजन के लिए सहमति दी। प्रतिनिधिमंडल में चैंबर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी.एस भंडारी, डॉ. अरुण अग्रवाल, सुधीर पालीवाल, आत्माराम गुप्ता, महासचिव आनंद महरवाल, बृज बिहारी शर्मा, ईडी योगेश माथुर, सचिव दिनेश कानूनगो, अतिरिक्त सचिव कन्हैया लाल जांगिड़ शामिल रहे।


