जयपुर| सीतापुरा स्थित जेईसीसी में 16 से 18 जनवरी तक होने वाले हरित भारत एक्सपो के लिए जोधपुर में रोड शो कर ट्रेड विजिटर्स को आमंत्रित किया गया। रोड शो का शुभारंभ संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने किया। एक्सपो के संयोजक अमित परनामी और सह संयोजक जितेंद्र गोयल ने बताया कि जोधपुर राजस्थान की सोलर सिटी है। यहां सोलर संबंधित उद्योग और व्यापार की काफी संभावना हैं। इसके मद्देनजर रोड शो के जरिए जोधपुर के सोलर क्षेत्र के उद्यमियों को एक्सपो में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रीय स्तर के इस एक्सपो में प्रदेश में सोलर क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।


