सर्वश्रेष्ठ मानव संसाधन के रूप में एनटीपीसी सम्मानित

बेड़िया | एनटीपीसी खरगोन को वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस द्वारा उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार में प्रतिष्ठित ‘सर्वश्रेष्ठ मानव संसाधन कंपनी’ सम्मान से नवाजा गया। यह पुरस्कार समारोह गुरुवार को ताज डेक्कन हैदराबाद में आयोजित किया गया। यह सम्मान संगठन की कर्मचारी केंद्रित नीतियों, कार्यस्थल कल्याण, पेशेवर विकास और सशक्तिकरण आधारित कार्य संस्कृति के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को उजागर करता है। यह पुरस्कार मानव संसाधन वरिष्ठ प्रबंधक रविंदर कुम्बम ने प्राप्त किया। उन्होंने इस कार्यक्रम में एनटीपीसी खरगोन का प्रतिनिधित्व किया। यह उपलब्धि एक बार फिर मानव संसाधन उत्कृष्टता के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता और प्रेरित, समावेशी व भविष्य उन्मुख कार्यबल के निर्माण के प्रति उसके निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *