निमरानी| भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राजपूत शुक्रवार को यहां बाल गोपाल गोशाला पहुंचे। गोशाला से संबंधित विषयों पर चर्चा की। वे 108 गोशालाओं की यात्रा कर रहे है। गोशाला पहुंचने पर मौनी बापू ने स्वागत किया। इस गोशाला में 800 से अधिक गायों की सेवा की जा रही है। गोपाल मंडलोई, मनोहर मंडलोई, नारायण मंडलोई, मनोज दसौंधी, रमेश सेन, शुभम राठौर, दिलीप चौहान, मदन पटेल, राजेश पटेल आदि ने सिंचाई को लेकर दिन के साथ रात में हो रहे बिजली वितरण की समस्या बताई। गांव पहुंचने पर राजपूत ने एसआईआर को लेकर भी चर्चा की।


