गाड़ाघाट से लिंक रोड तक बनेगी सड़क, काम शुरू

बैतूल| लिंक रोड पर 50 अतिक्रमणकारियों का अतिक्रमण हटवाने और लोगों की ओर से सहयोग कर खुद अतिक्रमण हटवाए जाने के दो महीने के बाद अब पीडब्ल्यूडी ने गाड़ाघाट क्षेत्र से 2.7 किलोमीटर सीमेंट- कांक्रीट सड़क बनाना शुरू किया। गाड़ाघाट से सड़क बनाने खुदाई शुरू की। इस सड़क को बनाने के लिए 7 करोड़ 79 लाख से 2.7 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने के लिए टेंडर और वर्क ऑर्डर होने के बाद अब काम शुरू किया है। 6 माह में सड़क बन जाएगी। चौड़ी सड़क बनने से यहां पर रोजाना शाम को लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात लोगों को मिलेगी, चौड़ी सड़क होने से यातायात सुविधा बढ़ेगी। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ डीएस परमार ने बताया कि सड़क का काम शुरू कर दिया है। पूरी सड़क सीमेंट-कांक्रीट की है लेकिन 200 मीटर में मोड़ समेत अन्य जगहों पर डामर सड़क बनाई जाएगी। गाड़ाघाट से होते हुए शहर के भीतर लिंक रोड तक सड़क बनाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *