पूजा की शादी में समिति ने निभाया भाई का फर्ज

भिंड। नवजीवन संस्कार सेवा समिति ने सामाजिक सरोकार का एक और उदाहरण पेश करते हुए मुकुटपुरा में रहने वाले संपूर्ण दृष्टिहीन परिवार की बेटी पूजा चौहान की शादी में भाई का फर्ज निभाया। समिति के लगभग आधा सैकड़ा सदस्य विवाह समारोह में बैंड-बाजों के साथ पहुंचे और यहां भात पहनाते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग प्रदान किया। समिति के सदस्यों ने दुल्हन पूजा को चुनरी और नकद शगुन राशि भेंट की। वहीं परिवार की महिलाओं एवं पुरुषों को साड़ी, पेंट-शर्ट, बच्चों को कपड़े व बर्तन प्रदान किए गए। समिति ने विवाह में शामिल गांव की महिलाओं, पुरुषों और रिश्तेदारों को भी आवश्यक सामग्री वितरित की, जिससे समारोह में शामिल सभी लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। पूजा के पिता रामशरन चौहान और उनके परिवार ने इस सहयोग के लिए समिति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में सहयोग करना संगठन का मुख्य उद्देश्य है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *