हरदा| भावांतर योजना भुगतान योजना में सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए 28 नवंबर को 4260 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी किया है। यह मॉडल रेट उन किसानों के लिए है जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज मंडी प्रांगणों में विक्रय की है। सोयाबीन का पहला मॉडल रेट 7 नवंबर को 4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया था। इसी तरह नवंबर में 8 को 4033 रुपए, 9 और 10 को 4036 रुपए, 11 को 4056 रुपए, 12 को 4077 रुपए, 13 को 4130 रुपए, 14 को 4184 रुपए, 15 को 4225 रुपए, 16 को 4234 रुपए, 17 को 4236 रुपए, 18 को 4255 रुपए, 19 को 4263 रुपए, 20 को 4267 रुपए, 21 को 4271 रुपए और 22 को 4285 रुपए, 23, 24 को 4282 रुपए, 25 को 4277 रुपए, 26 को 4265 और 27 नवंबर को 4252 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी हुआ था।


