करताना| उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में वन विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय जैवविविधता क्विज 2025 में जिले की 53 शालाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सांदीपनि स्कूल करताना की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। मार्गदर्शक शिक्षक संतोष सिंह राजपूत के निर्देशन में छात्रा मुस्कान, रोशनी और छात्र नीरज ने स्कूल का नाम रोशन किया। वन विभाग द्वारा दिए गए पौधों का रोपण प्राचार्य पीसी दादरे, प्रमोद उमरिया और गिरीश पारे ने किया। स्कूल प्रबंधन ने टीम को बधाई देते हुए भविष्य में और बड़ी सफलताओं के लिए प्रेरित किया।


