कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

टेमागांव| ग्राम उसकल्ली में शुक्रवार को श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत भक्तिभाव से हुई। सुबह बैंड-बाजों की मधुर धुनों के बीच कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। महिलाओं और बालिकाओं ने सिर पर कलश रखकर पारंपरिक रूप में यात्रा में भाग लिया। परिवार के सदस्यों ने श्रीमद् भागवत ग्रंथ को सिर पर रखकर यात्रा का नेतृत्व किया। कथा स्थल पहुंचने पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ कथा का विधिवत आरंभ हुआ। यह आयोजन गांव के भागवत सिंह मौर्य के परिवार द्वारा कराया जा रहा है। कथा का वाचन छिदगांव मेल के पंडित रमाकांत जोशी कर रहे हैं। यह कथा सात दिनों तक चलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *