भिंड। जिले में सर्दी अब पूरी तरह दस्तक दे चुकी है। बीते रविवार तक जहां जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री बना हुआ था, अब चार दिन बाद दो डिग्री नीचे पहुंच गया है। ठंडी हवाएं चलने से मौसम में आए असर के कारण गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के करीब पहुंच गया। तापमान में आए बदलाव से बढ़ी ठंड से शहरवासी अलाव जलाने लगे हैं।


