जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट:रोजाना 75 उड़ान, लेकिन धार्मिक शहरों के लिए एक भी नहीं, पर्यटन शहरों के लिए भी कम

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रोज औसतन 75 फ्लाइट संचालित हो रही हैं। वहीं, सर्दियों में जयपुरवासी जिन शहरों के लिए यात्रा करना चाहते हैं, उनके लिए फ्लाइट नहीं हैं। ऐसे में हवाई यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने का विकल्प दिया जाता है। एयरलाइंस सिर्फ कॉमर्शियली वायबल शहरों के लिए ही फ्लाइट चलाती है। जयपुर से सिर्फ बड़े शहरों के लिए ही फ्लाइट चल रही हैं। जयपुर से जैसलमेर और जोधपुर के लिए जो फ्लाइट संचालित की जा रही हैं, वे सर्दियों में चलती हैं और फरवरी के बाद बंद कर दी जाती है। पिछले दिनों अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने के तुरंत बाद 1 फरवरी से अयोध्या के लिए फ्लाइट शुरू हुई थी, लेकिन 1 महीने बाद ही यह फ्लाइट बंद कर दी गई। वहीं, जयपुर से वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों की फ्लाइट की भारी डिमांड रहती है, लेकिन इस रूट पर कोई डायरेक्ट फ्लाइट उपलब्ध नहीं है। दरअसल, पर्यटन या धार्मिक महत्व के शहरों के लिए कई बार कुछ दिनों के लिए हवाई यात्रियों की कमी हो जाती है। ऐसे में कहीं आर्थिक नुकसान न हो, इसके लिए एयरलाइंस इन शहरों के लिए फ्लाइट चलाने से बचना चाहती है। सूत्रों की मानें तो एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा पर्यटन और धार्मिक शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। जयपुर से इन 20 शहरों के लिए फ्लाइट संचालन पर्यटन महत्व के शहर लेह, श्रीनगर, आगरा के लिए भी फ्लाइट्स की कमी धार्मिक महत्व के इन शहरों के लिए फ्लाइट की जरूरत

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *